घने कोहरे की चादर में दिल्ली-NCR, विजिबिलिटी शून्य

दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. विजिबिलिटी लगभग जीरो होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, खासकर परिवहन सेवाओं पर इसका गहरा असर पड़ा है। फ्लाइट्स और ट्रेनों के शेड्यूल में भारी देरी देखी जा रही है, जबकि कई उड़ानें रद्द भी की गई हैं। IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं. दिल्ली के सराय काले खां जैसे इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है. नोएडा में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है,

जहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है. कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है, जिससे कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.  रविवार की देर रात से शुरू हुआ घना कोहरा सोमवार सुबह तक और घना हो गया। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क यातायात भी ठप हो गया।

 

वही कोहरे  ने अपने जद में हवाई उड़ानो को भी ले लिया है, इसकी वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई फ्लाइट्स तय समय से घंटों की देरी से उड़ रही हैं, जबकि कुछ को कैसिल कर दिया गया है। एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें सलाह दी गई है कि वे फ्लाइट स्टेटस चेक करें और एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें।