पंजाब में घने कोहरे का अल/र्ट,तापमान में भी आएगी गिरावट

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। इस बीच, मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे की चेता/वनी दी है।

पंजाब में भी कड़ाके की ठंड शुरु हो गई है । मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार से तीन दिन के लिए 9 जिलों में घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली जिले शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक घना कोहरा पड़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सफऱ के दौरान यात्रा प्रभावित भी होगी इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल आने वाले छह दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब में 3 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी यह सामान्य के पास बना हुआ है। पंजाब के अधिकतम तापमान में आज कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह भी सामान्य के पास दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग ने 11-12 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और मराठवाड़ा इलाकों में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। इन राज्यों में सुबह के समय हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा भी पड़ सकता है।

 

वहीं प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली अब ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर का तापमान गिरने से अब ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंड को और बढ़ाएंगी, जबकि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे जाने की उम्मीद है।