पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के लिए अब मुश्किले और बढती नजर आ रही है, जिस प्यार और पनाह के लिए उन्होंने मजहब और मुल्क की सीमाएं लांघीं, वही पनाह अब उनके लिए कालकोठरी का रास्ता बनता दिख रहा है.अब लाहौर कोर्ट में सरबजीत और उनके पति के खिलाफ FIR दर्ज कराने की एक नई याचिका दायर की गई है। यह याचिका 20 जनवरी 2026 को वकील अली चंगेजी संधू द्वारा दायर की गई है
बतादें पाकिस्तान में सरबजीत कौर की मुश्किलें अब एक गंभीर आपराधिक मोड़ ले लिया है. लाहौर की सेशंस कोर्ट में वकील अली चंगेज़ी संधू ने महिंदर पाल सिंह की ओर से एक नई याचिका दायर कर सरबजीत और उनके पाकिस्तानी पति नसीर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
मुश्किलें सिर्फ सरबजीत के लिए नहीं बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले नसीर हुसैन के लिए भी बढ़ गई हैं. वकील का दावा है कि नसीर ने न केवल सरबजीत को ननकाना साहिब से ले जाने में मदद की बल्कि उन्हें शरण देकर एक विदेशी नागरिक को अवैध प्रवास में सहयोग किया. पाकिस्तान के कानून के तहत किसी अवैध प्रवासी को छिपाना या मदद करना एक दंडनीय अपराध है
इसके साथ ही सरबजीत कौर ने वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद पाकिस्तान में अवैध रुप से ठहराव जारी रखा है।
Top Tags