बजट पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं”..CM मान

कल रविवार को पेश हुए बजट से CM  मान खुश नही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने PM  मोदी के कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए MSP की कोई गारंटी नहीं है, युवाओं के लिए रोजगार का कोई भरोसा नहीं है और उद्योगों या टैक्स प्रणाली को कोई राहत नहीं दी गई है। CM मान ने कहा   “केंद्र ने पंजाब की आर्थिकता को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे राज्य और यहां के लोगों के साथ एक बार फिर नाइंसाफी हुई है। पंजाबी मेहनती और जज्बे वाले हैं और केंद्र की बार-बार अनदेखी के बावजूद आप सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर अपने दम पर पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे।“

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिक्रिया दी

इसके साथ ही पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के किसानों की जायज चिंताओं को नजरअंदाज किया है, जिससे किसान-हितैषी होने के उसके खोखले दावों की पोल खुल गई है।

हलवारा एयरपोर्ट का नाम बदला जाए : CM मान

पीएम मोदी ने 1 फरवरी को हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि हलवारा एयरपोर्ट का नाम बदला जाए. उन्होंने पीएम से हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की मांग की है.

सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘आज लुधियाना में हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में शिरकत की. इस टर्मिनल के निर्माण में सेना के अधिकारियों द्वारा दिए गए योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया. साथ ही शहीद करतार सिंह सराभा जी की धरती पर बने इस हलवारा हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद करतार सिंह सराभा जी के नाम पर रखने की भी मांग रखी’.