दिल्ली- NCR में घुट रहा दम! येलो अ/लर्ट जारी

दिल्ली-NCR में जहरीली धुंध की गहरी परत छाई हुई है जहां ठंड का आगाज हो चुका है सुबह हल्की कोहरे के वजह से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है वही धुंध की परत छाई हुई है, ग्रेप 4 की पाबंदीया लागू होने के बावजूद वायु प्रदूषण का खतरा बना हुआ है. वही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 427 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही हवा की गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हवा से परेशानी को कोहरे और ठंड ने और बढ़ा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एक खुशखबरी है कि दिल्ली एनसीआर में आज से हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी, जिस वजह से प्रदूषण में कमी आ सकती है।

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 447 दर्ज किया गया, यह हवा की गंभीर श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 444, नोएडा में 437 और गुरुग्राम में 345 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 211 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।