दिल्ली सरकार अब यमुना को लेकर एक्शन प्लान तैयार करने मे जुट गई है। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवन रेखा है और और इसके पुनर्जीवन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), डीडीए समेत सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अब यमुना फिर से दिल्ली की जीवन रेखा बनेगी, रेखा सरकार का मिशन-मोड एक्शन प्लान ड्रोन निगरानी, नए एसटीपी और अंतरराज्यीय तालमेल से यमुना की तस्वीर बदलेगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यमुना नदी को फिर से स्वच्छ, निर्मल और प्रवाहमान बनाने के लिए मिशन-मोड में व्यापक एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए।
Top Tags