दिल्ली सरकार ने घोषित किए जनवरी के ड्राय डे..जानिएं कब..?

जनवरी का महीना कई त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों से भरा हुआ होता है. खासकर अगर आप  दिल्ली के रहने वाले है औऱ श/राब के शौकिन हैं, तो यह महीना थोड़ी प्लानिंग का मांग करता है. जनवरी के महिने में नए साल का उत्साह, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, और शहीद दिवस जैसे विशेष दिन इस महीने में आते हैं, जिनके दौरान दिल्ली में श/राब की बिक्री पर रोक रहेगी. हर साल की तरह इस बार भी त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों के दिन के लिए यह फैसला लिया गया है. दिल्ली आबकारी विभाग के नियमों के मुताबिक जनवरी में कुछ खास दिनों को ड्राय डे घोषित किया गया है. इन दिनों पूरे शहर में शरा/ब की बिक्री पर रोक रहेगी.

मकर संक्रांति पर पहला ड्राई डे

जनवरी 2026  में 14 जनवरी को मकर संक्रांति है इस दिन पहला ड्राय दिन रहेगा. 14 जनवरी को दिल्ली के सभी ठेके, बार और क्लब बंद रहेंगे. यह पर्व खासतौर पर कृषि और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन दिल्ली में शरा/ब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहती है. इस दिन को लोग पारंपरिक तरीके से मनाते हैं जैसे पतंगबाजी और तिल गुड़ का सेवन करते हैं.

गणतंत्र दिवस पर दूसरा ड्राई डे

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है और इस दिन दिल्ली में भी ड्राई डे लागू रहेगा. राजधानी में इस दिन राष्ट्रीय समारोह, परेड और अन्य कार्यक्रम होते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है. इसी कारण इस दिन शरा/ब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहती है. न केवल ठेके, बल्कि होटल, बार और रेस्तरां में भी श/राब परोसने की अनुमति नहीं होती है.

शहीद दिवस पर आखिरी ड्राई डे

जनवरी के महीने का आखिरी ड्राई डे 30 जनवरी को होगा, जो शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि होती है और देश के लिए शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इस दिन दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगाई है. 30  जनवरी को शहर के सभी ठेके, बार और क्लब बंद रहेंगे