दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के दौरान हुआ हमला, आरोपी शख्स पुलिस की हिरासत में

दिल्ली से एक बड़ी ख़बर, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब सीएम रेखा गुप्ता अपने आवास पर लोगों से मिल रही थीं। तभी एक व्यक्ति ने अचानक उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, वह व्यक्ति कुछ कह रहा था और अचानक फिर उसने सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई, आपको बतादें दिल्ली की सीएम पर आज जन सुनवाई के दौरान हमला किया गया। ये घटना मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है, आरोपी राजकोट का रहने वाला है. उसकी उम्र 41 साल है. गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को दिल्ली की मुख्यमंत्री पर हुए हमले दी है..वही आरोपी शख्स से पुलिस लाइन्स थाने में पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को चोट भी आई है और उनका सिर किसी वस्तु से टकराया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस अधिकारी सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने  घटना की  गहन छानबीन  के साथ  सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जांच कर रहीं है  माना जा रहा है कि कुछ देर में  पुलिस कोई अपडेट देगी।  वहीं इस घटना से कई पार्टियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है,  कांग्रेस नेताओं ने इसे महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता बताया, यह संकेत करते हुए कि यदि मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कैसे संरक्षित रह सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताया।   रिपोर्ट न्यूज पिडिया 24