दिल्ली ब्ला/स्ट केस में NIA ने एक और गिर/फ्तारी की है। NIA ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतं/की उमर के सहयोगी सोयब अहमद को फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र से गिरफ्ता/र किया है।
शोएब ने आतं/की उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया
जिस शख्स को NIA ने गिर/फ्तार किया गया है, उसके ऊपर दिल्ली आतं/की बम विस्फो/ट से ठीक पहले आतंक/वादी उमर उन नबी को शरण देने के आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शोएब है। शोएब इस केस में गिरफ्तार होने वाला 7वां आरोपी है। NIA की जांच से पता चला है कि उसने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए कार ब/म धमा/के से पहले टेर/रिस्ट उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था, जिसमें कई लोग मा/रे गए थे और कई दूसरे घायल हुए थे।
वहीं सुरक्षा एजेंसी दिल्ली ब्ला/स्ट मामले में लगातार जांच कर रही है और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है. जांच एजेंसी दिल्ली ब/म ब्ला/स्ट में मदद मुहैया कराने वाले और शामिल लोगों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश में जुटी है. दरअसल, जांच एजेंसी को अब इस पूरे षड/यंत्र का खुलासा करना है.
शोएब अल-फलाह यूनिवर्सिटी में वार्ड बॉय था
मिली जानकारी के अनुसार शोएब अल फलाह यूनिवर्सिटी में वार्ड बॉय था. इसके साथ ही शोएब अहमद उमर और मुजम्मिल को अच्छी तरह जानता था. उसी ने उमर को शरण दी थी। इसी को लेकर जांच एजेंसी धमा/के के बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया गया है. शोएब मेवात से मरीज लेकर उमर और मुजम्मिल के पास जाता था. शोएब ने उमर को नूंह में अपनी साली के यहां रुकवाया और अन्य जगहों पर उसे शरण दी थी. इसके अलावा उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था.
Top Tags