नस्लीय दुर्व्य/वहार की शिकार हुई युवतियों को दिल्ली CM का भरोसा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकार हुई नॉर्थ ईस्ट की पीड़ित युवतियों से मुलाकात की । दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की तीन युवतियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी को लेकर दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिर/फ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी दंपत्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अरुणाचल प्रदेश की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की।उन्होंने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ हुए बुरे बर्ताव के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नस्लीय दुर्व्यवहार पर अपनी एक वीडियो जारी कर एक संदेश दी ।

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर किया पोस्ट

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज, मैं नॉर्थ ईस्ट के अपने उन युवा दोस्तों से मिली, जो दिल्ली में हाल ही में हुई दुखद घटना से प्रभावित हुए हैं। वे हिम्मत और उम्मीदों से भरे हुए हैं। मैंने उन्हें इस मुश्किल समय में अपना पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिया है।”

बतादें पूरा मामला  दिल्ली के मालवीय नगर से है जहां एयर कंडीशनर की मरम्मत के दौरान हुए विवाद ने नस्लीय टिप्पणी का रूप ले लिया। अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ आरोपी दंपति रूबी जैन और हर्ष सिंह ने कथित तौर पर गाली-गलौज और अपमानजनक टिप्पणियां की । वही इसका वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी दंपति रूबी जैन और हर्ष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।