मशहूर बिजनेसमैन कमला पसंद के मालिक की बहू दीप्ति ने की आत्म/हत्या

देश की मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू ने आत्म/हत्या कर ली । 40 वर्षीय दीप्ति चौरसिया कमल किशोर के पुत्र हरप्रीत चौरसिया की पत्नी है. दीप्ती ने मंगलवार शाम को दिल्ली में अपने आवास पर जा/न दे दी। दीप्ति का श/व चुनरी से लटका हुआ पाया गया। परिवार ने जब कमरें में देखा तो आनन फानन में पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसा/इड नोट भी मिला है, हालांकि इसमें किसी पर सीधे तौर पर कोई आरो/प नहीं लगाया गया है, लेकिन दीप्ति के परिजन पुलिस से आत्म/हत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

दो शादियों को लेकर था पारिवारिक वि/वाद!

दीप्ति चौरसिया की शादी हरप्रीत चौरसिया से वर्ष 2010 में हुई थी, और उनका एक 14 वर्षीय बेटा है। सूत्रों के अनुसार, हरप्रीत चौरसिया ने कथित तौर पर दो शादियां कर रखी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। फिलहाल वसंत विहार पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखी गई बातों या किसी के नाम का खुलासा करने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

 

सुसाइड नोट में लिखा

सुसाइड नोट में दीप्ति ने भावनात्मक बातें लिखी हैं। पुलिस ने इस नोट को अपने कब्जे में कर लिया है ,नोट में लिखा, अगर प्यार नहीं, भरोसा नहीं किसी रिश्ते में तो फिर रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है। पुलिस के मुताबित शुरुआती जांच में मामला आत्म/हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीप्ति मानसिक तना/व या किसी अन्य परेशानी से जूझ रही थीं या नहीं। पुलिस सभी संभावित पहलुओँ की गहनता से जाचं कर रही है।