DC सतपाल शर्मा सक्रिय, खेतों में झूलती बिजली तारें तुरंत ठीक करने का आदेश

पंचकूला, 17 नवंबर- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में गांव खटौली के गुरपाल के खेतों में लटकती बिजली की तारों पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर तारों को ठीक करने के निर्दे/श दिए। उपायुक्त ने ब्लाक मोरनी के गांव बेहला, भोज धारटी के गजे सिंह की डंगा लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।

उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने समाधान शिविर में 10 लोगों की सम/स्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की सम/स्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, गैर सरकारी सदस्य सत्यवान भारद्वाज, जसमेर सिंह बंजारा, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।