समाधान शिविर में डीसी सतपाल शर्मा का सख्त रुख, शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

पंचकूला, 23 फरवरी- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सैक्टर-21 निवासियों की खाली पडे प्लाॅटों मंे उगे झाडों की सफाई की मंाग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अभयपुर में लोगों के वोट कटने की नगर निगम के एमसी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पंचकूला को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने 8 जिलावासियों की अलग-अलग समस्याएं सुनी कुछ का मौके पर ही निवारण किया बाकि समस्याओं का संबंधित अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर निदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलम्ब किए समाधान करें ताकि जिलावासियों को समय पर सुविधाओं व योजनाओं का लाभ मिल सके व उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।।

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, तहसीदार सुरेश, सहायक मृदा सरंक्ष्ण अधिकारी राहुल बरकोदिया, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्ववाज, विपिन लिडडू सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, पीएमडीए, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, नगर निगम और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।