हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज 5वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। सदन में 20 विधायकों ने सवाल लगाए है। वही सदन के शुरुआत में ही भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से हंगामा हो गया । इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा नामकरण को लेकर कोई हंगामा करने वाली बात नही है, सभी बाबा साहेब के अनुयायी है जरुरत उन्हे अनुसरण करने की है।
सदन में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आयुष्मान कार्ड योजना पर सवाल उठाया। जिसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दिया कि सरकार इस योजना को प्रभावी रूप से लागू कर रही है।
इसके बाद जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मैं सदन में इस समस्या को लेकर कुछ फोटो लेकर आई हूं, लोगों को पानी निकालने के लिए बाल्टी का यूज करना पड़ता है।
इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल पंवार ने कहा, सरकार इस पर काम कर रही है। एक कमेटी भी बनाई है, जो इस मामले में काम कर रही है। वहीं, सत्र से पहले सीएम नायब सैनी ने सदन से पहले ब्रीफिंग के लिए कमेटी रूम में मंत्रियों और विधायकों की मीटिंग की। इसमें प्रश्नकाल में पूछे जाने वाले सवालों के जवाब को लेकर किया मंथन किया।
वही स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी सदस्यों से कम समय में ज्यादे सवालों को लेकर कहा अपने प्रश्नों को बहुत शॉर्ट रखें, जिससे सदन में ज्यादा से ज्यादा सवाल आ सकें। जिसका विस्तृत जवाब भी सम्बन्धी विभाग के मंत्री की और से आ सके।
Top Tags