चंडीगढ़, 21 फरवरी: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान के असर से कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ ओले गिर रहे हैं। वहीं, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 26 फरवरी तक मौसम बिगड़ा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने तेज आंधी, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
तापमान में उतार-चढ़ाव
•जम्मू-कश्मीर और बिहार में दिन का तापमान 1-3 डिग्री बढ़ा, जबकि
•उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
•रात का तापमान भी अस्थिर बना हुआ है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
चक्रवाती तूफान का खतरा
•उत्तरी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
•20-22 फरवरी के बीच पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना।
•हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
•उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21-23 फरवरी को ओले गिर सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
•20-22 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होगी।
•24 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 26 फरवरी तक फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
•20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
•पूर्वी यूपी और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना।
•पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं।
पूर्वोत्तर में बिगड़ेगा मौसम
•मध्य असम में चक्रवाती हलचल तेज हो रही है।
•अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी।
•22-23 फरवरी को 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
•अरुणाचल प्रदेश में 21 फरवरी को बहुत भारी बारिश के आसार।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
•19 फरवरी से बारिश जारी है।
•24 घंटों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़ा, लेकिन अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट।
•20 फरवरी को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।
•21 फरवरी को आंशिक रूप से बादल रहेंगे।
•22-23 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है।
•26 फरवरी तक उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में खराब मौसम जारी रहेगा।
•चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, आंधी, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना।
•मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लोग सावधानी बरतें।
•दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में मौसम ठंडा रहेगा।