नववर्ष पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ेगी भीड़, मंदिर ने जारी की एडवाइजरी

नये साल की शुरुआत सभी भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते है। लोग परिवार और दोस्तो के साथ मंदिर जाना चाहते है। क्योंकि विश्वास है नये साल में मंदिर जाकर औऱ भगवान के दर्शन करके अपने आने वाले साल में प्रभु का साथ औऱ उनका आर्शिवाद पाया जा सकता है। वही मथुरा में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में नए साल पर बड़ी संख्या में लोग दर्शनों भारी संख्या में आते हैं ऐसे में मंदिर प्रशासन की ओर से सभी दर्शनार्थियों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है. इसको लेकर मंदिर प्रबंधन ने दर्शनार्थियों से सादर अनुरोध किया है कि नववर्ष के अवसर पर मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्र में बढ़ने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ के दबाव को देखते हुए 5 जनवरी तक वृंदावन आने से परहेज करें.

मंदिर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज वृन्दावन के प्रबंधक ने बताया कि मन्दिर में नव वर्ष के अवसर पर दिनांक 29.12.2025 से 05.01.2026 तक श्रृद्धालुओं की अपार भीड़ अपने अराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शनार्थ उमड़ेगी. ऐसे में अति आवश्यक होने पर ही वृंदावन यात्रा का कार्यक्रम बनाए.

मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की

1-श्रृद्धालु अपने साथ किसी भी प्रकार का बैग अथवा कीमती सामान साथ न लाएं.

2-श्रद्धालु मंदिर में बनाए हुए प्रवेश एवं निकास मार्ग का ही प्रयोग करें. पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर की जा रही अनाउंसमेंट को ध्यानपूर्वक सुने एवं पालन करें.

3-मंदिर में आने-जाने का रास्ता गेट अलग-अलग रहेंगे, जूता, चप्पल की व्यवस्था मंदिर की तरफ से मंदिर से जुड़ने वाले सभी मुख्य मार्गो पर ही की गई है. अतः जूता, चप्पल उसी जगह पर उतारें.

4- इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने कई एडवाइजरी जारी किए है ।