CP राधाकृष्णन बने देश के15वें उपराष्ट्रपति

सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली. शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. दरअसल, सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर जीत हासिल की। बता दें कि यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था,उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद, राधाकृष्णन ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद छोड़ दिया था।

 

देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने राधाकृष्णन

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। चुनाव के बाद राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

NDA उम्मीदवार को कितने वोट मिले?

एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन को 452  वोट मिलें थें । वहीं, विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 9 सितंबर को ही वोटिंग के बाद परिणामों की भी घोषणा की गई ,चुनाव में राधाकृष्णन को भारी मतों से जीत मिली, इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनहें बधाई दी बतादें जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारण बताते हुए अचानक उपराष्ट्रपति पद से

इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हुआ,

शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेता भी रहे मौजूद

समारोह से पहले, कई राजनीतिक नेता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल रहे।दिग्गज नेता भी  मौजूद रहें,रिपोर्ट न्यूज पीडिया24