पंजाब में आज ब्लाक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिग शुरु हो गई है, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह शुरू हो गई। वही विपक्षी दलों कांग्रेस और शिअद ने सत्तारूढ़ ‘आप’ पर 14 दिसंबर को मतदान के दौरान ‘‘खुलेआम धांधली’’ करने का आरोप लगाया था।
पंजाब में 14 दिसंबर को 22 जिला परिषदों के 347 क्षेत्रों और 153 पंचायत समितियों के 2,838 क्षेत्रों में सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और 9,000 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। रविवार को हुए मतदान में कुल 48 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी।
इनमें से 196 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जिन्हें बिना मतदान के ही जीत मिली.
लुधियाना ब्लॉक समिति में AAP और कांग्रेस 12, शिअद 5 और आजाद 4 पर आगे चल रहे है। वही भाजपा ब्लॉक समिति में भी खाता नही खोल पाई है।
फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 2 रिहाना जट्टां से आप को जीत
फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 2 रिहाना जट्टां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देस राज ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अमरजीत कुमार को 15 वोटों से हराया। देस राज को कुल 717 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस के अमरजीत कुमार को 702 वोट मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बलविंदर राम को 489, भाजपा के केवल कृष्ण को मात्र 53 वोट से संतोष करना पड़ा। 5 वोट नोटा को पड़े जबकि 43 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2009 वोट डाले गए थे।
दौलतपुरा पंचायत समिति में अकाली दल को जीत
मोगा में पंचायत समिति चुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है। दौलतपुरा पंचायत समिति में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुरुदर्शन सिंह ढिल्लों 34 वोट से जीते हैं। पहले उन्हें 9 वोट से जीत मिली थी बाद में एसडीएम के मौजूदगी में रिकाउंटिंग की गई, जिसमें जीत का अंतर बढ़कर 34 हो गया।
फिरोजपुर के ब्लाक घल्लखुर्द से शिअद बादल को जीत
ब्लाक घल्लखुर्द से शिअद बादल का उम्मीदवार रामपाल, मुदकी के लक्खा सिंह वाला से आप उम्मीदवार और जोन रूनके वाला से ब्लाक समिति का चुनाव कांग्रेस ने जीत लिया है।
सिधवां बेट ब्लॉक समिति सीट पर कांग्रेस जीती
कांग्रेस के निर्मल सिंह ने सिधवां बेट ब्लॉक समिति सीट से 190 वोटों से जीत हासिल की। सलेमपुर सीट से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली की निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप कौर थिंद ने 181 वोटों से जीत दर्ज की। भुंदडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पाल कौर ने 20 वोटों से जीत हासिल की।
रोपड़ से AAP की महिला उम्मीदवार जीती
जीत दर्ज करने वाली विजयी उम्मीदवार मनजीत कौर ने जनता का आभार व्यक्त किया
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए यह चुनाव अहम
2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव को सभी दलों के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि पंचायत और जिला परिषद चुनाव का परिणाम विधानसभा चुनाव पर भी प्रभाव डालेगा।
फिलहाल अभी चुनावी मतगणना चल रही है आगें अपडेट हम आपको देते रहेगे।
Top Tags