चंडीगढ़, 20 मई: सिंगापुर, हांगकांग और अब भारत में भी कोविड-19 के मामलों में इज़ाफा देखने को मिल रहा है। इस बार चिंता का कारण है कोरोना वायरस का नया सबवेरिएंट JN.1, जो Omicron के BA.2.86 (Pirola) से उत्पन्न हुआ है।
JN.1 वेरिएंट क्या है?
-
यह Omicron वेरिएंट की ही एक नई उप-प्रजाति है।
-
पहली बार इसकी पहचान अमेरिका में हुई थी।
-
अब यह भारत, चीन, सिंगापुर, ब्रिटेन सहित कई देशों में सक्रिय है।
-
इस वेरिएंट में स्पाइक प्रोटीन में कई बदलाव (म्यूटेशन) पाए गए हैं, जिससे यह और अधिक तेजी से फैलता है।
JN.1 वेरिएंट के प्रमुख लक्षण:
दिखने में आम सर्दी-जुकाम जैसे पर हो सकता है कोरोना!
-
सर्दी-जुकाम
-
गले में खराश
-
हल्का बुखार
-
सिरदर्द
-
थकान और कमजोरी
-
नाक बहना या बंद होना
-
खांसी (सूखी या बलगम वाली)
-
कभी-कभी पेट दर्द, डायरिया और भूख न लगना
नोट: बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों में ये लक्षण तेज़ी से गंभीर रूप ले सकते हैं।
क्या JN.1 वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है?
-
संक्रमण की रफ्तार ज्यादा है, लेकिन फिलहाल गंभीर रूप से बीमार करने के मामले कम हैं।
-
टीकाकरण करवाने वालों में लक्षण हल्के हैं।
-
को-मॉर्बिडिटी वाले मरीज जैसे शुगर, दिल की बीमारी, कैंसर आदि से पीड़ित लोगों के लिए ये ज्यादा घातक साबित हो सकता है।
बचाव के लिए करें ये जरूरी उपाय:
-
भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनना न भूलें।
-
बार-बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
-
टीकाकरण पूरा रखें और समय पर बूस्टर डोज़ लें।
-
खांसी, बुखार, गले में खराश हो तो तुरंत कोविड टेस्ट करवाएं।
-
भरपूर नींद लें और पौष्टिक खाना खाएं ताकि इम्यूनिटी बनी रहे।
भारत में कहां बढ़ रहे हैं केस?
-
केरल: सबसे ज्यादा केस (69 मामले) दर्ज किए गए हैं।
-
तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।
-
19 मई 2025 तक देशभर में 257 एक्टिव केस सामने आए हैं।