Diljit Dosanjh कॉन्सर्ट में ‘कृपाण’ को लेकर ब/वा/ल

Australia : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर और सिंगर का इस समय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहला स्टेडियम कॉन्सर्ट एक बड़े वि/वा/द में घिर गया है और कॉन्सर्ट में ब/वा/ल मच गया है। दरअसल, दिलजीत का शो देखने आए सिख लोगों को गेट के बाहर से ही घर भेज दिया गया और इसके पीछे का कारण सिख धर्म का धार्मिक प्रतीक ‘कृपाण’ को बताया गया है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुआ ब/वा/ल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए पहले स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक चिंहृ किरपाण को लेकर हं/गा/मा हो गया। बतादें कॉन्सर्ट में उस समय हर कोई हैरान रह गया जब 11 हजार की टिकट लेकर आए फैंस को निराश होकर गेट से ही घर जाना पड़ा। क्योंकि कई लोग ऐसे थे जो कॉन्सर्ट में अपने साथ ‘कृपाण’ लेकर आए थे और यही वजह रही कि उन्हें कृपाण के साथ स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया और अंदर नहीं जाने दिया गया।

दिलजीत का यह कॉन्सर्ट पश्चिमी सिडनी के पैरामाटा स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जो पूरी तरह हाउसफुल था। शो देखने करीब 25,000 दर्शक पहुंचे थे, जिनमें पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी।धार्मिक परंपरा के तहत किरपाण धारण करने वाले दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री नही दि गई। जिसके कारण दर्शकों ने काफी हं/गा/मा किया और फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं कॉन्सर्ट में सुरक्षा कर्मियों ने दर्शको से कहा कि वे किरपाण उतारकर बॉक्स में रखें और शो खत्म हो जाने के बाद वापस ले  जा सकते है। जिसके बाद दर्शक बिना कॉन्सर्ट देखे ही वापस लौट आए।