दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजधानी दिल्ली आतं/कीयो के निशाने पर है आए दिन कोई न कोई सा/जिश को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है अब ताजा मामला 26 जनवरी को देश की दिल्ली को दहलाने की सा/जिश में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है बतादें पंजाब पुलिस की एक टीम ने रेड मारकर जींद जिले के सफीदों शहर के वार्ड नम्बर 5 के 36 वर्षीय कुलदीप उर्फ कालू को उसी के मकान से गिरफ्तार है। पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार युवक पर खालिस्तानियों के संपर्क में होने का शक जताया जा रहा है और उसने अपनी फेसबुक पर भी खालिस्तानियों के फोन नंबरों की फोटो की डी.पी. लगाकर रखी हुई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने लुधियाना से 2 आतंकियों को गिर/फ्तार किया था। उनसे की गई पूछताछ में सफीदों के उक्त युवक कुलदीप का नाम सामने आया है जिसके चलते पंजाब पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पंजाब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी हुई है।

खुलासा हुआ है कि पकड़े गए युवक पर 26 जनवरी पर दिल्ली व पंजाब में हिंदूवादी संगठनों के कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आ/तंकी घटना को अंजाम देने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। उक्त युवक के खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल से भी तार जुड़े बताए जा रहे हैं।