मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने ‘किसान महाचौपाल’ बुलाई है। कांग्रेस के इस किसान महाचौपाल में कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिरकत कर रहे है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे है कांग्रेस इस दौरान किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर उठाया जाएगा. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में यह महाचौपाल आयोजित किया गया है। दोनों नेता भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।
राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहें
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है।
वही भोपाल आने से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा, असली शर्म की बात यह है कि अमेरिका की ट्रेड डील में आपने देश को बेच दिया। किसानों को खत्म कर दिया और टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दी। पूरा देश जानता है कि अडानी पर चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है। हम देश की रक्षा के लिए एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।
वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप के दबाव में आकर ऐसी शर्तें मानी हैं, जिससे भारत कमजोर होगा और किसान बर्बाद हो जाएगा।
Top Tags