कांग्रेस का चुनावी प्लान तैयार: राहुल गांधी की 10 सभाएं संभावित

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के भीतर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने आज (बुधवार) को एक अहम बैठक बुलाई. पार्टी की इस बैठक में बिहार स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसमें बिहार की 25 सीटों पर मंथन हुआ. जानकारी के मुताबिक इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई है.

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस इस बार अति सक्रियता के साथ अपनी चुनावी तैयारियों को अंजाम दे रही है। अब जबकि चुनाव की घोषणा हो चुकी है तो बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं का सिलसिला शुरू होगा।कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की अब तक बिहार में नौ से 10 चुनावी सभाएं करने की योजना है, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा की भी पांच से छह चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस को अब तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जो संभावित कार्यक्रम मिले हैं उसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा खरगे की तीन से चार चुनावी सभाएं करने की बात है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है और अब राज्य की सियासत पूरी रफ्तार पकड़ चुकी है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं 14 नवंबर को मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि बिहार की सत्ता किसके हाथों में जाएगी। इसी बीच एनडीए ने चुनाव प्रचार का अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के लगभग सभी बड़े चेहरे मैदान में उतरने वाले हैं।