पंचकूला में कांग्रेस का विरोध प्रद/र्शन, पुलिस ने रुट डायवर्जन किया

हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस ने BJP मुख्यालय के बाहर जमकर प्रद/र्शन किया। बतादें हरियाणा की सियासत में सरगर्मी चरम पर है। प्रदेश के पंचकूला जिलें में आज सुबह कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। कांग्रेसियों ने BJP दफ्तर  को घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को भाजपा दफ्तर के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर रोक लिया । करीब 40 मिनट तक प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसी वापस लौट गए। वही प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र औऱ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का ये रोष प्रदर्शन है इस दौरान तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद है कांग्रेस ने कहा बीजेपी ने नेशनल हेराल्ड जैसे केस चला कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ पूरे गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा जब भी किसी विपक्षी को चुप कराना रहता है तो बीजेपी ED और CBI का प्रयोग करती है।

वही प्रद/र्शन को देखते हुए पुलिस ने पंचकूला में रुट डायवर्जन कर दिया है। राहगीरों  को परेशानी से बचाने के लिए जगह जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।