पंजाब और उत्तर भारत के युवा रूस में धोखे से फौज में भर्ती किए जा रहे हैं—यह खुलासा किया कांग्रेस नेता परगट सिंह ने। परगट सिंह ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 126 से ज़्यादा नौजवान रूस की फौज में ज़बरदस्ती भर्ती कर लिए गए। अकेले जुलाई-अगस्त 2025 में 15 युवक भेजे गए, जिनमें 5 की मौ/त हो चुकी है, 3 लापता हैं और 7 अभी भी फँसे हुए हैं।
एजेंट युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनका शोषण कर रहे हैं। उनकी तनख्वाह व बीमा राशि तक हड़प ली जाती है। परगट सिंह ने सवाल उठाया—सरकारें इन एजेंटों के खिला़फ सख़्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहीं? पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद और मृतकों को मुआवज़ा कब मिलेगा?
पीड़ितों में कई परिवारों की दर्दनाक कहानियाँ सामने आईं—किसी को अपने लापता भाई के लिए खुद रूस जाना पड़ा, तो किसी को डेढ़ साल बाद भी अपने बेटे या पति का श/व नहीं मिला।
परगट सिंह ने केंद्र सरकार, भारतीय दूतावास और पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की माँग की। उन्होंने कहा, “सिर्फ एडवाइजरी से काम नहीं चलेगा, कांग्रेस इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।”
Top Tags