वैष्णो देवी यात्रा आज से फिर से शुरू होने जा रही है। खरा/ब मौसम और भारी बारिश के चेता/वनी के चलते यात्रा को 5 से 7 अक्टूबर तक रोक दिया गया था। श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर चालू हो जाएंगे। इसी के साथ आज से मचैल माता मंदिर की तीर्थयात्रा भी बहाल हो रही है।
माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के अच्छी खबर आ गई हैं। आज से वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर से शुरू हो रही है। यात्रीयों की सुरक्षा को लेकर खराब मौसम के चलते यात्रा को तीन दिन के लिए रोक दिया गया था। मौसम में सुधार के बाद यात्रा बुधवार से बहाल हो रही है। इसके अलावा मचैल माता मंदिर की तीर्थयात्रा भी आज से फिर शुरू हो रही है। अधिकारियों ने बताया नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी मंदिर में 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों में दर्शन के लिए पहुंचे थे।
आज सुबह 6 बजे से खुलें रजिस्ट्रेशन काउंटर
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा “जय माता दी, जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है, सभी यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर बुधवार, 8 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से खुल जाएंगे।” श्राइन बोर्ड ने सलाह दी है कि वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालुओं को आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा को बहाल करने की सूचना से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।
Top Tags