पंजाब,चंडीगढ़ में कोल्ड वेव का कहर..अगले 7 दिन शुष्क मौसम

शीत लहर की शुरुआत हो चुकी है. पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड वेव से पंजाब में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल अगले सात दिन पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा पड़ेगा

पंजाब के आठ जिलों के लिए भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब के आठ जिलों के लिए भी कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिले शामिल हैं। इस वजह से रात का तापमान भी गिर रहा है। वही सबसे कम तापमान पंजाब  में आदमपुर में दर्ज किया गया है, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी शीत लहर का अलर्ट है इसको लेकर चंड़ीगढ़ प्रशासन ने लोगों को पहले ही सर्दी से बचने की एडवाइजरी  जारी की हुई है।

मौसम विभाग के मुताबित अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है आने वाले दिनों में रात का तापमान भी गिर सकता है । विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन रीजन को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। लेकिन इसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ने की संभावना नहीं है।