CM योगी : “राम मंदिर बना,अब जानकी मंदिर की बारी”

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अपनी आध्यात्मिक सह राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि उत्तर भारत में एक कट्ट/र हिंदूवादी नेता की बन चुकी है  इसके साथ हो वो बुलडोजर बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं . वैसे तो योगी जी के सभी जगह फैन फॉलोइंग है लेकिन बिहार के अंदर उनकी अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. खासकर बिहार के राजपूत योगी जी में आगे की मंजिल भी देखते हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी की योजना योगी आदित्यनाथ की करीब 20 जनसभाएं कराने की है. फिलहाल योगी आदित्यनाथ आज से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतर रहे हैं. पहले दिन उनकी दो जनसभाएं होनी है.

 

योगी आदित्यनाथ आज सर्वमान्य हिंदू नेता बन चुके हैं. आज वो पटना के दानापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के नॉमिनेशन में शामिल होंगे, उसके बाद रैली करेंगे । योगी की दूसरी रैली सहरसा में होगी जहां वह पहले बीजेपी उम्मीदवार आलोक रंजन झा के नामांकन में शामिल होंगे।  आज के चुनाव प्रचार का असर पटना के बाकी क्षेत्रों पर भी पड़ने वाला है। बतादें  बीजेपी आज से अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है. यह भाजपा की रणनीति साफ बता रही है. बिहार के चुनावी जंग में आज से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिन के बिहार दौरे पर हैं।

 

दानापुर में योगी आदित्यनाथ की रैली

योगी आदित्यनाथ इस समय दानापुर में रैली कर रहे हैं।  इस जनसभा में यूपी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का अटूट नाता रहा है। आरजेडी सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार का विकास नहीं हो पाया। वहीं, जेडीयू और नीतीश कुमार की तारीफ में उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल में बिहार का विकास हुआ।

 

“बिहार में अ/पह/रण उद्योग नहीं चलता”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में अब अप/ह/रण उद्योग नहीं चलता है। आरजेडी के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले  बिहार में जंग/ल/राज हुआ करता था। उस समय यहां के युवा पलायन के लिए मजबूर थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी ने खुद को कांग्रेस के पास गिरवी रख दिया है।

 

 

CM योगी “बिहार में मां जानकी का मंदिर बन रहा”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में राम मंदिर बन चुका है। अयोध्या में भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं। वहीं, बिहार में मां जानकी का मंदिर बन रहा है। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट दिया गया है। योगी आदित्यनाथ यहां उनके समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इसके बाद वह बिहार में ही दूसरी रैली भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्हें पुराने साथी रामगोपाल यादव के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। वह इससे बेहद खुश हैं।