CM योगी का गोरखपुर के सड़क पर जनसंवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर में पदयात्रा कर जन संवाद अभियान की शुरुआत की और लोगों को नए GST सुधारों के फायदे बताए इसके साथ ही उन्होंने लोगों को नवरात्र पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि GST दरें घटने से बाजार मजबूत होंगे, खपत बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बतादें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सड़क पर उतरकर सीधे जनता से संवाद करते दिखे. वह गोरखनाथ मंदिर से झूलेलाल मंदिर तक पदयात्रा करते हुए दुकानों और मॉल पहुंचे और लोगों को हाल ही में लागू हुए GST सुधारों के बारे में जागरूक किया. दुकानों पर ‘GST बचत उत्सव’ के स्लोगन लगाए गए थे, जिनके जरिए लोगों को नए टैक्स स्लैब की जानकारी दी गई।

सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और दीपावली से पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी की दरें 18 और 12 प्रतिशत से घटाकर 5 या शून्य कर दी गई हैं. जीवनरक्षक दवाइयां अब पूरी तरह GST मुक्त हो चुकी हैं. किसानों के लिए कृषि से जुड़ी सामग्रियों पर जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत या जीरो कर दी गई है. वहीं विद्यार्थियों की शैक्षणिक सामग्री पर भी टैक्स घटाकर शून्य कर दिया गया है.

पदयात्रा के दौरान सीएम योगी जब दुकानों और गलियों से गुजरे, तो स्थानीय लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की. मुस्लिम समुदाय समेत सभी वर्गों के लोग इस दौरान मौजूद रहे. सीएम योगी ने लोगों से बातचीत की और उनसे पूछा कि जीएसटी कम होने से उन्हें किस तरह राहत मिली है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जीएसटी स्लैब में हुई कटौती के बारे में आम जनता को जागरुक करना था, मुख्यमंत्री ने कहा सभी मंत्री, विधायक, और सांसद सड़को पर उतरकर जीएसटी के नए प्रवाधानों के फायदें लोगों को बताएं

सीएम योगी ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा का महत्व है और इसी पावन मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उपभोक्ताओं और व्यापारियों को रा/हत का उपहार दिया है. “GST सुधार से बाजार मजबूत होंगे, खपत बढ़ेगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. एक ही नारा हर जगह गूंज रहा है ‘घटी GST, मिला उपहार… धन्यवाद मोदी सरकार’” रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24