“दरभंगा में CM योगी का भव्य रोड शो, NDA समर्थकों का जबरदस्त उत्साह”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिहार  के दरभंगा में रोड़ शो किया ।

वही विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के अंतिम दिन दरभंगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में भारी जनसमूह उमड़ा.

CM योगी ने 10 किलोमीटर तक रोड़ शो किया। लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा.

सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने योगी योगी, जय श्री राम, भारत माता की जय, मिथिला धाम की जय, माता जानकी की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता दिखी.

मुख्यमंत्री योगी हाथ में माइक लेकर भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।

CM  ने 260 बार जय श्री राम और 70 बार मां जानकी के नारे लगाए

60 मिनट के इस रोड़ शो में यूपी के सीएम  ने 260 बार जय श्री राम और 70 बार मां जानकी के नारे लगाए।

वही लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद और हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे.

हाथों में कमल निशान और झंडे थामे लाखों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ चलते हुए NDA गठबंधन जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि

बिहार में सुशासन की सुदृढ़ नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए NDA की सरकार फिर से बिहार के अंदर आए

इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने संजय को फिर से अपना प्रत्याशी बनाकर आपके बीच में उतारा है.

लगातार उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है. फिर एक बार उन्हें अपना आशीर्वाद देकर NDA की सरकार बनाने में योगदान दें,

इसके लिए मैं अपील करने के लिए आया हूं. आप सभी लोग संजय को अपना आशीर्वाद दें.