गोरखपुर में 1 से 9 नवंबर तक “प्रथम पुस्तक महोत्सव” CM योगी करेंगे शुभारंभ

साहित्यिक महाकुभं का आयोजन गोरखपुर में 1 से 9 नवंबर तक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में ‘प्रथम गोरखपुर पुस्तक महोत्सव’ के रुप में यह आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस ‘साहित्यिक महाकुंभ’ में 100 से अधिक प्रकाशकों के 200 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जहाँ विभिन्न भाषाओं की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित होंगी।

महोत्सव में बाल मंडप, साहित्यिक चर्चाएँ, कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ई-लाइब्रेरी का अनुभव भी मिलेगा, जिससे यह साहित्य, कला और संस्कृति का एक भव्य उत्सव बनेगा।

पुस्तक महोत्सव के इस आयोजन में आमजन रोजाना पूर्वाहृ 11 बजे से रात 8 बजे तक शामिल हो सकेंगे. इसमें सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेंगे।

पुस्तक महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

ई-लाइब्रेरी का भी ले सकेंगे अनुभव

दर्शक यहां ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया)’ का अनुभव भी ले सकेंगे, जहां 3,000 से अधिक ई-पुस्तकों तक निशुल्क पहुंचा जा सकता है

बच्चों के लिए आकर्षक गतिविधियां की तैयारी

बच्चे पुस्तक से जुड़े इसके लिए बाल मंडप में बच्चों के लिए आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें कहानी सत्र, कठपुतली शो, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप चित्राकंन और डूडलिंग प्रतियोगिताएं, ओरिगेमी और क्ले आर्ट ,सुलेख और रंगमंच कार्य़शालाएं और म्यूजिकल स्टोरीज सेशन शामिल होंगे।

सांस्कृतिक संध्या में होंगे समृद्ध विरासत वाले कार्यक्रम

सांस्कृतिक संध्याओं में भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रम होंगे, जिनमें बिरजू महाराज कथक संस्थान (लखनऊ) के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, कव्वाली प्रस्तुति, तथा ‘फोक क्वीन ऑफ इंडिया’ मालिनी अवस्थी की एक विशेष प्रस्तुति शामिल है।