उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जूनियर बालक हॉकी विश्वकप-2025 की ट्रॉफी का स्वागत किया।
उन्होंने विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों के सफलता की मंगलकामना भी की
बतादें जूनियर बालक हॉकी विश्वकप 28 नवंबर से 10 दिसंबर चेन्नई और मदुरै मे आयोजित किया जाएगा।
13 दिनों तक चलने वाले विश्व कप में भारत समेत 24 टीमें भाग लेगी
जिनमें भारत, चीन , आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड चिली, कनाड़ा , बेल्जियम ,जापान समेत 24 टीमें एक दूसरे का सामना करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है।
CM योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर हॉकी के जादूगर के रूप में विख्यात मेजर ध्यानचंद को भी याद किया। उन्होंने कहा ध्यानचंद ने उत्तर प्रदेश की धरती पर जन्म लिया था उनके नेत्तृव में भारत ने 3 स्वर्ण पदक जीता ।
उन्होंने विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों के सफलता की मंगलकामना भी की।
इस समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुहास एल वाई वी, निदेशक डॉ. आर पी सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, डीजी हॉकी इंडिया कमांडर आर के श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश कुमार मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय समेत हॉकी इंडिया से जुड़े भी अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Top Tags