भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था, उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी गजब की हॉकी स्किल्स ने भारत को ओलंपिक खेलों में कई बार गोल्ड मेडल जिताए। 1928 से 1936 के बीच भारत ने ओलंपिक हॉकी में जबरदस्त दबदबा बनाया। इस दौरान भारत ने लगातार गोल्ड मेडल जीते और दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है। उनकी बदौलत भारत ने न सिर्फ उस दौर में बल्कि आज भी हॉकी को अपनी पहचान बनाए रखा है। भारतीय हॉकी टीम अब एशिया कप में धूम मचाने को तैयार है।
CM योगी आदित्यनाथ ने लगाया शॉट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर आज गोमतीनगर के पद्म्श्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम पंहुचे, इस अवसर पर सीएम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश 88 पद्क विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया साथ ही सीएम योगी ने हॉकी से शॉट भी लगाए, जैसे ही सीएम ने बॉल हिट किया तो डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक समेत वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगें, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को नमन करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी अपने आप में समाज के लिए एक हीरो होता है। हर नागरिक को एक खिलाड़ी की तरह अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने, खेल जीवन के अनुशासन को बनाए रखने, समन्वय स्थापित करने और जीवन में उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों का हिस्सा होना चाहिए,
इस साल आज के दिन क्या है खास? खेल मंत्रालय ने इस बार फिट इंडिया मिशन के तहत एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है ‘एक घंटा, खेल के मैदान में’। यह कैंपेन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत लोगों को रोजाना कम से कम 60 मिनट खेल या शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना और लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाव करना, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24