गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को राज्य में ही रोजगार देने के लिये कटिबद्ध है।उन्होंने दावा किया कि राज्य में सरकारी नौकरियों की ‘बाढ़’ आयी है और प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनने से निजी क्षेत्र में हुए निवेश के माध्यम से 60 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार से जोड़ा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने गीडा आवासीय योजना एवं औद्योगिक योजना के भूखंडों के लाभार्थियों को आवंटन-पत्र का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी की माँ के प्रति जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के मंच से हुआ है, यह हर माँ का अपमान है, 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, देश और दुनिया का सबसे अच्छा निवेश आज उत्तर प्रदेश के अंदर आ रहा है, उसी का परिणाम है कि 60 लाख से अधिक नौजवानों को हमने निजी क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है” उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की। गोरखपुर में काफी संख्या में युवाओं की भर्ती की गई है। 2,538 बाल विकास मुख्य सेविकाओं की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हुई। अब सरकार स्टाफ नर्स और शिक्षकों की बड़े पैमाने पर भर्ती का कार्यक्रम शुरू करने वाली है।इसके साथ उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया की तैयारी हो चुकी है और नयी भर्ती के विज्ञापन भी जल्द ही निकाले जाएंगे। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags