मुरथल में बोले CM योगी- संत का धर्म ही उसकी असली पहचान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के सोनीपत के मुरथल में नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उन्होने भंडारे में हिस्सा लिया। अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘संत और सनातन’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

एक संत के लिए धर्म ही उसकी प्रॉपर्टी है..CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि एक संत के लिए धर्म ही उसकी प्रॉपर्टी है, राष्ट्र ही उसका स्वाभिमान होता है. कोई धर्म के खिलाफ आचरण करता है, क्योंकि ऐसे बहुत कालनेमि होंगे जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे होंगे, हमें उनसे सतर्क रहना होगा. किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं है. चार करोड़ लोगों ने 18 तारीख को प्रयागराज के माघ मेले से स्नान किया. अयोध्या का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कभी एक कल्पना मात्र था, लेकिन एक अच्छी सरकार बनने के कारण आज वहां रामलला की पताका फहरा रही है।

प्रयाराज के माघ मेले का उदाहरण दिया

उन्होंने प्रयाराज के माघ मेले का उदाहरण देते हुए बताया कि मौन अमावस्या के अवसर पर साढ़े 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “मौनी आमावस्या में साढ़े 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। दुनिया की कई देशों की आबादी साढ़े चार करोड़ नहीं है, ये संतों का प्रताप है, ये भारत में ही हो सकता है,

प्रयागराज में सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है, यह संतो का प्रताप है, जिससे श्रद्धालुओं का सम्मान हो रहा है. आज गुलामी की बेड़ियां टूट गई आज अयोध्या में भव्य सनातन पताका फहरा रही है. आज से दस साल पहले काशी विश्वनाथ धाम में एक साथ दस लोग नहीं जा सकते थे, आज वहां डेढ़ से 2 लाख श्रद्धालु वहां रोज दर्शन करते हैं.