लखनऊ में वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर भव्य कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम योगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले साहिबजादों को याद किया।
बतादें मुख्यमंत्री योगी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कीर्तन समागम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम सिखों के नवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए इसे भारत की सनातन और सिख परंपरा की गौरवशाली विरासत बताया। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया वीर शाहबजादों को याद कर रहा है। जिन आक्रांताओं ने इस देश पर आक्रमण किया, आज उनका नाम लेने वाला कोई नहीं है।
आज पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां गुरुद्वारा न हो। भारत में आज हर जगह आज का एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका आह्वान किया था। उन्होंने कहा एक महीना पहले हमारे पास कार्यक्रम आ गया था । 26 दिसंबर का कार्यक्रम हर स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और हर स्थान कराने का निर्देश था। हमने इस संबंध में निर्देश जारी किया। आज पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस कार्यक्रम मनाया जा राहा है। सीएम योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीर बाल दिवस उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें गुरु परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है।
इस दौरान सीएम योगी ने मुगल शासक औरंगजेब पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुष्ट औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर को चुनौती दी थी। उन्हें केवल एक सामान्य मनुष्य समझने की भूल किया था।
Top Tags