उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही सिंगापुर और जापान के दौरे पर रवाना होंगे। यह दौरा यूपी के अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और विदेशी निवेश आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सिंगापुर-जापान यात्रा के दौरान सीएम योगी अरबों डॉलर के निवेश की संभावनाओं की तलाश करेंगे. CM योगी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. विदेश यात्रा के दौरान वे सिंगापुर और जापान के कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हैं.
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 22 फरवरी को सिंगापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 23 और 24 फरवरी को वह वहां विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 25 और 26 फरवरी को जापान में संभावित निवेशकों से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के पास “जापान सिटी” और “सिंगापुर सिटी” विकसित करने का प्रस्ताव निवेशकों के सामने रख सकते हैं। प्रस्ताव के तहत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 5A और सेक्टर 7 में लगभग 500 एकड़ भूमि औद्योगिक शहरों के विकास के लिए आवंटित करने की योजना है। सरकार का लक्ष्य हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और आधुनिक शहरी अवसंरचना के जरिए प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
Top Tags