CM योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा में दोपहर 12 बजें ग्रेटर नोएडा के यीडा सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तैयारियों की समीक्षा कर रहें है ।

CM योगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चल रही तैयारियों का जायजा ले रहें है।

जिसका उद्घाटन 30 अक्तूबर को पीएम मोदी कर सकते है इसको लेकर सुरक्षा, रनवे और टर्मिनल की तैयारियां जोरों पर हैं।

बतादें नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

इसके साथ ही  मुख्यमंत्री ने जल्द सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा।

एयरपोर्ट की तैयारियां अंतिम चरण पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियां जोरों पर हैं।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है, जिसमें सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया जा रहा है।

वही मुख्यमंत्री योगी का एयरपोर्ट निरीक्षण को लेकर मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेना है।

इसके अलावा एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और पार्किंग की भी तैयारियां की जा रही हैं।

अभी दो दिन पहले ही यात्रियों के आगमन और विमान सेवाएं शुरू करने का सफल ट्रायल भी किया गया था।

इसके साथ ही शनिवार को एक और ट्रायल ऑपरेशन  भी किया जा रहा है।