CM योगी ने लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारम्भ किया। यह उत्सव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में है। यह उत्सव उत्तर प्रदेश पर्यटन व संस्कृति विभाग औऱ समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातियों का उत्थान किया जा रहा है। जनजातियों को सभी योजनाओं का लाभ मिला रहा है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला रहा है। यूपी में जनजातियों को उनका अधिकार मिले। सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

22 राज्यों के कलाकारों को इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अवसर मिल रहा है। अरुणांचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्य हैं। हस्तशिल्प एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस उत्सव परिसर में 100 से अधिक स्टॉल लगाएं गए है जिनमें आदिवासी  व्यंजन, हस्तशिल्प, पारंपरिक आभूषण, लोक पेंटिंग, घर सजावट का सामान और जनजातीय जीवन से जुड़ी वस्तुएं प्रदर्शित की  जा रही है।

 

पूरे सप्ताह राजधानी लखनऊ जनजातीय रंगों से सजेगी। 1090 चौराहे से भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें देशभर की जनजातियों के लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान, मुखौटे और वाद्ययंत्र झांकियों के रूप में दिखाई देंगे। अरुणाचल प्रदेश इस आयोजन का सह-आमंत्रित राज्य होगा और पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करेगा।

बीते साढ़े 08 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जे जनजातीय समाज के समग्र उत्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है। प्रधानमंत्री वन धन योजना के तहत राज्य के जनजातीय समुदायों को आजीविका सृजन का नया आधार मिला है।