मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में बड़े वाहन की निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घघाटन किया।फैक्ट्री का निर्माण सरोजनी नगर इलाके में करीब 70 एकड़ में किया गया है। यहां पर ई-बस, ई-ट्रेवलर और ई-लोडिंग वाहन बनाए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी थे।
मुख्यमंत्री योगी और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सिंदूर और रुद्राक्ष के पौधे भी लगाए और प्लांट का दौरा भी किया। यह राज्य का पहला बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट है। अशोक लीलैंड के इस प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन किया जाएगा। इस प्लांट में इलेक्ट्रिक बसों व ट्रकों का निर्माण किया जाएगा। इस प्लांट का भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 फरवरी 2025 को किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए मैं हिंदुजा परिवार को बधाई देता हूं।
Top Tags