CM योगी ने किया भातखंडे शताब्दी समारोह का उद्घाटन”

उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ के कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ के शताब्दी समारोह में CM योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। लखनऊ में भारतीय संगीत और संस्कृति के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की 100 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक A Legacy of Excellence का विमोचन किया. कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन, डाक विभाग द्वारा तैयार विशेष आवरण और विरूपण का विमोचन समेत उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया ।

भारत की पहचान उसकी संस्कृति से है ..CM योगी

इस अवसर पर  मंत्री जयवीर सिंह, पद्म विभूषण डॉ सोनल मानसिंह, कुलपति प्रो मांडवी सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, लाल जी निर्मल, मुकेश शर्मा, रामचंद प्रधान, और अवनीश सिंह उपस्थित रहें. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारत की पहचान उसकी संस्कृति से है, और संस्कृति की आत्मा संगीत में बसती है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने पिछले 100 वर्षों से भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया है।” उन्होंने यह भी बताया कि  डबल इंजन सरकार कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का यह शताब्दी समारोह केवल अतीत का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भारतीय संस्कृति को संजोने का संकल्प है।

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 1940 में गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने एक पत्र जारी कर इस संस्थान को विश्वविद्यालय के रूप में संबोधित किया था। यह प्रसन्नता का विषय है कि पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की भावनाओं के अनुरूप इस संस्थान को विश्वविद्यालय का स्वरूप प्रदान किया जा सका। वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ और वर्ष 1950 में संविधान लागू हुआ। इसके बाद वर्ष 2017 तक अनेक सरकारें आईं और गईं, लेकिन तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक ने भातखंडे संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के विषय में उनसे संवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव आने में देर हुई, विभाग से निरंतर संवाद हुआ और अंततः वर्ष 2022 में सरकार ने इसे विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी।

 

#IndianCulture