उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन सत्र में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के लिए हर भारतवासी को साथ मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पंचप्रण से यह संभव होगा।
“शताब्दी वर्ष के लिए अभी से लक्ष्य तैयार कर जुट जाएं” CM योगी
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहा है। 6 वर्ष बाद शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा। यह 100 वर्षों के यात्रा के आत्ममंथन का भी समय है। आज परिषद, अपने संस्थापकों के सपनों को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, महिलाओं के लिए शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। शताब्दी वर्ष के लिए अभी से लक्ष्य तैयार कर जुट जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमने अपनी भूमिका का निर्वहन किस तरह किया, है, यह समारोह उसका प्रमाण है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे प्रो. यूपी सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Top Tags