शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 250 लोगों की समस्याओं को सुना । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर उपस्थित सभी की बातों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया गया कि किसी भी समस्या में घबराने की आवश्यकता नहीं है और हर मामले का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।
विदेश जाने के नाम पर साव/धानी की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खि/लाफ क/ड़ा रुख अपनाते हुए सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की ठगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों की धनराशि हर हाल में वापस कराई जाए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनता की सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश जाने के नाम पर अनधिकृत एजेंटों के झांसे में नहीं आना चाहिए। गलत तरीके से विदेश जाने पर लोगों को वहां गंभीर कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कई बार जेल तक जाना पड़ता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि विदेश जाने से पहले पूरी जानकारी और वैधानिक प्रक्रिया का पालन करें।
पुलिस व प्रशासन की जवाबदेही तय
जनता दर्शन में आए पुलिस से जुड़े मामलों पर भी मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि पीड़ितों की मदद में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि समस्याओं के समाधान में उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खि/ला/फ तुरंत का/र्रवाई तय होगी। प्रशासन और पुलिस को जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
Top Tags