मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे से गुरुवार देर रात लौटे और आते ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी। उन्होने होली के त्योहार पर बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारियों को त्योहार से पहले ही वेतन और मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए. इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को होली से पहले आर्थिक मदद दे दी है।
राज्य सरकार ने होली के मौके पर 2 मार्च से 4 मार्च तक 3 दिन की छुट्टी घोषित की है. हालांकि 1 मार्च को रविवार है, ऐसे में कर्मचारियों को रविवार की छुट्टी भी मिल गई है जिस के साथ कर्मचारियों को 4 दिन का अवकाश मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारियों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा
शनिवार को रहेगा कार्यदिवस
इसके साथ ही शनिवार 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है. इस दिन सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे और सामान्य रूप से नियमित कामकाज होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है
Top Tags