CM योगी ने दी नई सौगात, गांव गांव दौड़ेगी 250 बसें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित परिवहन विभाग के कार्यक्रम से प्रदेश की जनता को नई सौगात दी. अब यूपी के गांवों तक 250 ग्रामीण जनता सेवा बसें चलेंगी, जिनका किराया रोडवेज बसों से 20 प्रतिशत तक सस्ता होगा.  इससे ग्रामीणों को न सिर्फ सस्ती यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि छोटे कारोबारियों को अपना सामान मंडी और बाजार तक पहुंचाने में भी आसानी होगी. मुख्यमंत्री योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 400 नई बसों को झंडी दिखाई,इस अवसर पर CM ने परिवहन कर्मियों को भी सम्मानित किया, 400 में डबल डेकर, ईबस, और साधारण बसें शामिल हैं, इनमें CCTV कैमरा, पैनिकबटन, हर खिड़कीपर सेफ्टी हैमर, फायर सेफटी डीवाइस ,और सामान रखनें के बड़े और मार्डन रैक लगें है, इन बसों की सीटे आरामदायक है और कंडक्टर के लिए अलग सीट हैं,

 

 

बस का किराया से यात्रियों को राहत- सामान्य रोडवेज बस का किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर तो वहीं ग्रामीण जनता सेवा बस का किराया 1.04 रुपये प्रति किलोमीटर होगा. इससे यात्रियों को 100 रुपये के किराए पर केवल 80 रुपये ही चुकाने होंगे. यह सेवा 75 से 80 किमी के दायरे में गांव-गांव तक पहुंचेगी. सामान ढोने वालों को भी राहत मिलेगी. इससे दूध, सब्जी, फल बाजार तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इस अवसर उन्होने कहा, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यभर में 7 नए बस स्टेशन का शिलान्यास किया जा रहा है और 54 वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना है. आईआईटी खड़गपुर से हुए समझौते से तकनीकी दक्षता बढ़ेगी.

सड़क सुरक्षा पर फोकस- इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं. “नो हेलमेट-नो फ्यूल” जैसे छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं. उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की मेडिकल फिटनेस हर तीन माह में अनिवार्य की जाए. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24