CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया तोहफा

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है, पंचायत चुनावों से पहले CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा महिला एवं बाल विकास विभाग से कहूंगा कि,आंगनबाड़ी बहनों को स्मार्टफोन दे दें, जिससे हम इनका मानदेय बढ़ाने का काम कर सकें.. सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें जो टारगेट दिया है उसमें उन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों को जिन्होंने संभव ध्यान के माध्यम से इस अभियान को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है उनका सम्मान हुआ है और अन्य कार्यक्रम भी कुशलता पूर्वक आगे बढ़े हैं.

वहीं सीएम ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 15 दिनों के अंदर ये सभी कार्यक्रम कुशलता पूर्वक आगे चलकर के हम लोग विजयदशमी के अवसर पर इस विजय उत्सव के जुड़ेंगे की उत्तर प्रदेश अग्रणी पंक्ति में इस अभियान का हिस्सेदार बनेगा.

इसके साथ उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष स्कूल मर्जर के कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन देने के साथ ही एक बड़े अभियान को लेने जा रही है जिसमें 3 साल से 6 साल के बच्चों को पोषण मिशन से जोड़ा जाएगा”. इसको लेकर CM योगी का उद्देश्य प्रदेश के बच्चों के बचपन को सुरक्षित रखने से है उन्होंने कहा कि बचपन अगर सुरक्षित हो  गया तो उसका जीवन अपने आप ही सुरक्षित हो जायेगा, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24