CM योगी ने (SIR) फॉर्म भरा, लोकतंत्र में मतदाता सूची सुधार की दी प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता ही है. 18 नवंबर 2025 की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (SIR) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए अपना फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री योगी वर्तमान में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका मतदाता बूथ झूलेलाल मंदिर के पास कन्या प्राथमिक विद्यालय में स्थित है, जहां वह बूथ नंबर 223 से वोट डालते हैं. इसी क्षेत्र से CM योगी वर्तमान में विधायक भी हैं. SIR प्रक्रिया के तहत आज उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपना प्रपत्र भरकर यह संकेत दिया कि मतदाता सूची में सुधार या अपडेट सिर्फ़ एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है.

 

इसके साथ ही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में यह फॉर्म भरा। जानकारी के अनुसार CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास कन्या प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 223 के पंजीकृत मतदाता हैं। वही गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण SIR फॉर्म भरा। बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग बीते चार नवंबर से चार दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने X पर पोस्ट किया

इस संबंध में CM योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट भी किया है। पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “सशक्त लोकतंत्र की नींव हैं ‘सत्यापित मतदाता’, आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गोरखपुर में अपना गणना प्रपत्र स्वयं भरकर उपलब्ध कराया। आप सभी SIR फॉर्म अवश्य भरें। आपका यह छोटा सा प्रयास भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा।

इस प्रक्रिया के दौरान सीएम योगी के साथ जिलाधिकारी दीपक मीणा, सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महानगर इकाई के संयोजक राजेश गुप्ता, स्थानीय पार्षद और नगर निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष पवन त्रिपाठी और गोरखपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य दुर्गेश बजाज मौजूद थे।