मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार 15 सितंबर को लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम किया, इस दौरान प्रदेशभर से आए लोगों से उन्होने मुलाकात की।जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 50 से ज्यादा लोगों ने उनके सामने अपनी सम/स्या/एं रखीं। मुख्यमंत्री योगी ने हर फरियादी की बात को गंभी/रता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्दे/श भी दिए।
हर जरूरतमंद को मिलेगी मदद
जनता दर्शन’ में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले कई फरियादी पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर जरूर/तमंद को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भेजें, सरकार आपके इलाज का पूरा खर्च उठाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीते आठ वर्षों से सरकार लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है
बच्चों के संग अपनापन
इस दौरान कई फरियादियों के साथ आए छोटे बच्चों को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुलारा। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर स्नेह जताया और उन्हें चॉकलेट व टॉफी भी दीं। इससे जनता दर्शन का माहौल हल्का-फुल्का और अपनत्व भरा हो गया।
किडनी, हृदय रोगी को तुरंत भर्ती करने के आदे/श
जनता दर्शन में रायबरेली जिले के थाना खीरो के ग्राम बरवलिया निवासी एक युवक अपने पिता के इलाज के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता किडनी, हृदय और यूरिन संबंधी गं/भीर बीमारी से जूझ रहे हैं। निजी अस्पताल में इलाज का खर्च उठाना अब मुश्कि/ल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने का निर्दे/श दिया। साथ ही अस्पताल प्रशासन को इलाज का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags