दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व की श्रृंखला के महत्वपूर्ण पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की।
गोपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गोसेवा की और प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
“गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति गोवर्धन पूजा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों, सभी अन्नदाता किसानों एवं पशुपालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो, यही प्रार्थना है।”
जय श्रीकृष्ण!
“उन्होंने कहा गोमाता हमारी आस्था एवं संस्कृति की आधार, प्रकृति, पर्यावरण और परंपरा की पोषक शक्ति हैं।”
भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था की प्रतीक एवं गोवंश संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के लोक-मंगलकारी संकल्प की पावन अभिव्यक्ति गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में गोमाता की विधि-विधान से पूजा की तत्पश्चात गोवंशों को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की।
जहां आज देश भर में गोवर्धन पूजा मनाया जा रहा है वही गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो-पूजन का अनुष्ठान किया। उन्होंने गायों और गोवंश को माला पहनाई, तिलक लगाया और गोमाता का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
गो पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने गायों और गोवंश को उनका नाम लेकर पुकारते रहे और उनके पास जाकर उन्हें खूब दुलार भी किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में संचालित गोवर्धन योजना से अन्नदाता किसान समृद्धि की ओर बढ़े हैं।
प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस और इथेनाल बनाने से अन्नदाता किसानों को गोबर का भी दाम प्राप्त हो रहा है।
साथ ही ग्रीन ईंधन के माध्यम से प्रदेश के अंदर नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने और पेट्रोल-डीजल में खर्च को बचाने में भी मदद मिल रही है।
Top Tags