भारत की शानदार जीत पर CM योगी ने टीम इंडिया को बधाई दी

श्रीलंका के पिच पर भारत ने एक बार फिर विजय का झंड़ा लहरा दिया है पाकिस्तान को करारी हार का फिर से सामना करना पड़ा। ICC T20  वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है।

CM योगी ने X पर पोस्ट किया

इस पर उत्तर प्रदेश के CM योगी ने X पर पोस्ट करके लिखा कि “महाशिवरात्रि पर महाविजय की देशवासियों को हार्दिक बधाई। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन”।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भारत के जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा— “नतीजा वही – भारत ‘विजयी’! 140 करोड़ देशवासियों का गौरव बढ़ाने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और भविष्य के मैचों के लिए अनंत शुभकामनाएं।”

 

रोमांचक मुकाबले में सूर्यकमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक बार फिर पटखनी दे दी। ईशान किशन आउट ऑफ सिलेबस आ गए।भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रनों की बदौलत 175 रन बनाए थे और इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया।